फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निर्माण कार्य के दौरान लोहे की प्लेट गिरी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास बन रहे रेलवे पुल निर्माण कार्य के दौरान कार्य करते समय जेसीबी चालक की लापरवाही से लोहे की प्लेट गिरने से दबकर ओझला निवासी घनश्याम निषाद (46) माैत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

प्रयागराज-पीडीडीयू जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन के लिए गैपुरा से पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच तीन नए पुलों का निर्माण 90 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसमें ओझला पुल के पास रेलवे पुल को निर्माण हो रहा है। ओझला पुल निर्माण के दौरान ओझला निवासी घनश्याम कई दिनों से काम रहा था। रविवार दोपहर पुल पर लोहे की चादर रखने का कार्य हो रहा था। जेसीबी से लोहे की प्लेट को उठाई जा रही थी। लापरवाही के चलते लोहे की प्लेट उठाते समय गिरने से नीचे घनश्याम दब गया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि भाई संतराम ने कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें