फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर अपना दल (एस) का जोर

विज्ञापन
मासिक बैठक में मौजूद अपना दल (सोनेलाल) मड़िहान विधानसभा के कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
राजगढ़। अपना दल (सोनेलाल) मड़िहान विधानसभा की मासिक बैठक रविवार को राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम नदिहार में रमेश पटेल के आवास पर हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंचायत एवं विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अध्यक्षता मड़िहान विधानसभा के अध्यक्ष सालिक राम पटेल ने की। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। सदस्यता अभियान को तेज करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। मुख्य अतिथि अपना दल (एस) व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव रमेश पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। बैठक में किसान मंच के वंश नारायण पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश सचिव रवि शंकर पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष उदय पटेल और जिला कोषाध्यक्ष नित्यानंद पटेल समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें