भरुहना स्थित सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार पटेल का निर्वाण दिवस मनाया गया। रमाशंकर पटेल ने कहा कि लौह पुरुष के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
लौहपुरुष सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्हीं के कारण आज देश की अखंडता और एकता सुरक्षित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। जिला मीडिया सचिव आनंद सिंह पटेल ने कहा कि लौह पुरुष युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे।
कार्यक्रम के दौरान मेघनाथ सिंह पटेल, लाल बहादुर सिंह, शंकर, आरके पटेल, सुजीत पटेल, सज्जन कुमार सिंह, रमाकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर रामबाग स्थित अपना दल कार्यालय पर भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजवन पटेल और विशिष्ट अतिथि महिला मंच की प्रदेश सचिव सरोज पटेल रही।
प्रदेश सचिव राजवन पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सोच का भारत बनाने के लिए अपना दल सदैव संघर्ष करता है।
प्रदेश की सपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धान खरीद केंद्र की समस्या हो या फिर बिजली व सिंचाई की।
इसको लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन समस्याओं से किसानों को निजात नहीं दिलाया जाएगा तो अपना दल आंदोलन करेने के लिए बाध्य होगा।
दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि आज हम लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस को एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें।
इस अवसर पर जिला महासचिव अर्जुन पटेल,जिला प्रवक्ता हामिद अली अंसारी, डा.लालमूरत, सर्वेश पटेल, शिवकुमार सिंह, श्यामसुंदर पटेल, अनिल पटेल, आशीष पटेल आदि उपस्थित रहे।