फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीपुर व करेरुआ पहुंचकर जांच अधिकारियों ने लिया विकास कार्यो का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। नेशनल लेबल मानीटरिंग टीम ने सोमवार को कोन विकास खंड के करेरुआ व हुसैनीपुर का भ्रमण कर गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित गांवों में सोशल डिस्टेंसिंग में चौपाल का आयोजन कर मनरेगा मजदूर व प्रवासी मजदूरों से रोजगार को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सबसे पहले हुसैनीपुर पहुंची टीम ने जूनियर हाई स्कूल मुजेहरा में चौपाल लगाई। विकास कार्यों के बाबत सचिव से पत्रावली तलब कर समीक्षा की। अभिलेखों को खंगालने के साथ ही टीम ने गांव का भ्रमण कर रैंडम के आधार पर पीएम आवास, शौचालय का निरीक्षण करने के साथ ही लाभार्थियों से पूछताछ कर उज्जवला एवं विद्युुत कनेक्शन आदि के बारे में जानकारी ली। इसी तरह दोपहर बाद करेरुआ गांव पहुंची टीम ने गांव में सबकुछ ठीकठाक पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, अमरेश चंद्र उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय, बृजेश सिंह, अभिषेक परासर, राकेश गुप्ता, हरिशंकर पांडेय, मंगल सिंह ,राजू सिंह, जेई आरईएस अखिलेश गौड़ सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पैसा लेकर नहीं बनवाया आवास
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर अचितपुर निवासी सुनीरा पत्नी भाईलाल ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर प्रधान पर आवास का पैसा हड़पने का आरोप लगाया। सुनीरा ने कहा कि उसको पीएम आवास के लिए एक लाख 30 हजार रुपया उसके खाते में आया था। प्रधान महेंद्र यादव ने कहा कि वह पैसा उसे दे दे, वह आवास बनवा देंगे। पैसा मिल जाने के बाद अब वह मकान नहीं बनवा रहे हैं। कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें