फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में विवाह तय

Mon, 05 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदाें के लोगों ने भाग लिया। इसमें सात  शादी तय हुई। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि मार्च माह में विवाह धूमधाम से कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगान प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष इंदू गुप्ता ने मुख्य अतिथि राजकुमारी खत्री को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। विवाह परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य लड़के-लड़कियाें का परिचय संचालक ओम प्रकाश गुप्त ने मंच के माध्यम से कराया।

सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में मिर्जापुर सहित भदोही, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, नैनी, जौनपुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, ज्ञानपुर से लोगाें ने शिरकत किया।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान सात जोड़ियां शादी तय हुई। समारोह के दौरान कहा गया कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मार्च 2015 में बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष बंशीधर अग्रवाल ने तथा संचालन ओपी गुप्त ने किया।

परिचय सम्मेलन में प्रमुख रूप से श्याम बिहारी खंडेलवाल, ई. कुलपाल सिंह, ज्ञानचंद अग्रवाल, नरेश बरनवाल, विजय शंकर बरनवाल, योगेंद्र कुमार गुप्त, सुरेश रैदानी, कृपाशंकर बरनवाल, मदन गोपाल सोनी, मीडिया प्रभारी रविशंकर साहू, कैलाश नाथ सोनी, बद्रीनाथ अग्रवाल, रमेश अग्रहरि, सुनील जायसवाल, मनोज जैन, अनिल बरनवाल, श्याम कृष्ण गुप्त, महिला सचिव बीना बरनवाल, गीतांजलि गुप्ता, दीपा बरनवाल, शुभम गुप्त आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें