जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार को शुक्लहा स्थित एक पैलेस में हुई।
जिसमें वर्ष 2005-06 से 2013-14 तक की सामान्य प्रगति के विवरण को एजेंडावार प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही स्वागत गीत प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर बताया गया कि बैंक पूर्णतया सीबीएस प्लेटफार्म पर कार्य कर रहा है।
बैंक के सचिव सीईओ एके सिंह बताया कि पिछली वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 26 मार्च 2006 को संपन्न हुई थी। बैठक में वर्ष 2005-06 से लेकर 2013-14 तक सामान्य प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की गई।
वर्ष 2005-06के सापेक्ष 2013-14 तक क्रमश: अंश पूंजी में 408.68 लाख, निजी पूंजी में 2589.35 लाख, निपेक्ष में 15442.96 लाख, बारोइंग्स में 5043 लाख, कुल लगा ऋण 6815.93 लाख, विनियोजन में 14716.19 लाख, एवं कार्यशील पूंजी में 23451.64 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
बैंक का सीआरएआर वर्तमान में 11.98 प्रतिशत है, जो रिजर्व बैंक के मापदंड सात प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2009 में बैंक का एनपीए 20.08था जो 31मार्च 2014 को घटकर9.60 प्रतिशत रह गया है। बैंक 2005-06में 415.27लाख संकलित हानी में था, लेकिन इस हानि को समाप्त करते हुए 1070.39 लाख के संकलित लाभ में है।
उन्होंने बताया कि बैंक पूर्णतया सीबीएस प्लेटफार्म पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अलोपी चंद्र, पूर्व विधायक भगौती चौधरी,पूर्व सभापति देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार यादव, इंद्रजीत पांडेय, जवाहर मौर्या, विधायक जगदम्बा पटेल, हरिबालिका प्रसाद मिश्र, अविनाश यादव आदि रहे।