फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीएचयू में पक्षियों के स्वास्थ्य और व्यवहार पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर पक्षियों के स्वास्थ्य व व्यवहार विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल अति​​
विज्ञापन
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बृहस्पतिवार को पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पक्षियों के स्वास्थ्य व व्यवहार विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने पक्षियों और विदेशी पशुओं के स्वास्थ्य, व्यवहार, रोगों की पहचान और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन


संगोष्ठी में नीदरलैंड के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. जान हूइमेइजर ने पक्षियों के स्वास्थ्य, व्यवहार और वैज्ञानिक देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी साझा किए। विशिष्ट पशु विशेषज्ञ डॉ. निहार जयकर ने विदेशी पशुओं में होने वाले सामान्य रोगों, उनकी पहचान, रोकथाम और प्रभावी स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सौरभ करुणामय, डॉ. धनंजय कुमार और डॉ. दीपान्विता भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अमित राज गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी डॉ. जुबेदा बेगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें