पटेहरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संगीत कार्यक्रम का आरांभ करते अतिथि, स्रोत सोश
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रविवार को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपने जादू बिखेरते हुए शास्त्रीय संगीत, कथक नृत्य को मंच के माध्यम से प्रदर्शित कर समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि भारत खंडे उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में देश की धरोहर मानी जाने वाली कलाओं के प्रति जागरूक करने के लिए शास्त्रीय संगीत, कत्थक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा, तबला कलाकार उदय शंकर मिश्र, सारंगी वादन में ओम सहाय गायन कलाकार शक्ति मिश्रा ने दर्जनों अध्यापकों और सैकड़ों बच्चों के बीच अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए इस तरह से समा बांधा कि सभी उनके संगीत में डूब गए। कार्यक्रम का संयोजन श्रेयस शुक्ला व प्रद्युम्न पांडेय रहे। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला के प्राचार्य राम सिंह व कथक कलाकार रुद्र शंकर मिश्र ने शुभारंभ किया। डॉ. सुनील श्रृंगार, वेदप्रकाश मिश्रा, रामलखन मौर्य, एक त्रिपाठी, बबीता दुबे, अनामिका भारती आदि रहे।