फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मेले में तैनात रहेगी खुफिया पुलिस

Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
पूजन करते एडीजी
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक विश्वजीत महापात्रा ने कहा कि  दर्शनार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसके लिए नवरात्र मेले के दौरान विन्ध्याचल के तीनों महत्वपूर्ण मंदिरों विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा की निगरानी के लिए  खुफिया  पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल के अलावा पीएसी बल की अतिरिक्त तैनाती होगी। जिससे मेले में किसी तरह की दुर्घटना से आसनी से निपटा जा सके।  उन्होंने मेलों पर होने वाले आतंकी व नक्सली हमले की आशंका से इंकार किया।
विज्ञापन

  शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक  मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने  के लिए विन्ध्याचल पहुंचे थे।वह दोपहर लगभग पौने 12 बजे मां विन्ध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी का विधिवत चरण पूजन किया । दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर व दर्शनार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के बारे में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से जानकारी ली । दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि  गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की काफी भीड़ होती है। जिसके मद्देनजर जलपुलिस व गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है । यातायात की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिससे उमस भरी गर्मी में दर्शनार्थियों को जाम जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े। मंदिर व गंगा घाटों पर स्थायी सुरक्षा के बारे में उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और निकट भविष्य में यहां सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी । उन्होंने मेलों पर होने वाले आतंकी अथवा नक्सली हमले की आशंका से इंकार किया। मंदिर पर पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने अंगवस्त्र प्रदान कर व माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया । दर्शन पूजन कराने का कार्य राज मिश्रा ने कराया। उनके साथ  पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक नगर संजय कुमार व भारी मात्रा में पुलिसफोर्स भी मौजूद रही । मंदिर निरीक्षण के पश्चात वे मय टीम कथावाचक मुरारी बापू के होने वाले रामकथा स्थल का निरीक्षण करने कालीखोह मोड़ पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें