फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम के अवर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें जिलाधिकारी की तरफ से सेतु निगम के अवर अभियंता के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान पैक्सफेड के परियोजना प्रबंधक बैठक में मौजूद नहीं दिखे। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अक्सर बैठकों से गायब रहने के आरोप में उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखकर अवगत कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में 80 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुके हैं, उन्हे इस माह के अंत तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही कार्य पूरा होने पर परियोजना की जिम्मेदारी संबंधित हस्तांतरित करने की हिदायत भी दी। बैठक में कौशल विकास की समीक्षा में पिछले माह की तुलना में कोई प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारी को लापरवाह एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एनआरएलएम एवं रेशम विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को रेशम विभाग के प्रशिक्षण केंद्र बरकछा में प्रशिक्षण दिलाकर रेशम कीट व रेशम उत्पादन से जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों की पूर्णता व प्रगति की समीक्षा भी की। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन 25, जिला पंचायत की 12 तथा ग्रामीण अभियंत्रण की निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया चिकित्सकों की उपस्थिति, कोविड वैक्सीनेशन एवं नियमित टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें