राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ का शनिवार की दोपहर ऊर्जा राज्यमंत्री व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कोविड-19 चिल्ड्रन वार्ड बनाने, अक्सीजन प्लांट लगाने वाले जगह का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पतालों का जायजा ले रहे हैं। वही उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराने के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। जिसका शनिवार को दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में पहुंकर कोबिड- 19 के टीकाकरण का निरीक्षण किया।, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट ,कोविड चाइल्ड वार्ड, वर्षों से खराब पड़ी अस्पताल की एक्सरे मशीन को बदलकर नई मशीन लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान डा. संत लाल, फार्मासिस्ट नीरज चतुर्वेदी, बाल कुमार सिंह, मुख्य फार्मासिस्ट पन्नालाल, अजीत सिंह, रामजीत यादव, अरविंद सिंह, राहुल सिंह, प्रभात सिंह, समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।