फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूरी हो चुकी परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिले में चल रही नमामि गंगे परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत पूरी हो चुकी परियोजनाओं में अविलंब विद्युत कनेक्शन कराकर चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

छानबे के एक गांव में परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर उन्होंने अधिकारियों को ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही आगाह किया कि परियोजनाओं में जो भी स्टार्टर, ट्रांसफार्मर आदि लगाए जाएं, उसकी गुणवत्ता ठीक हों, ताकि बार-बार खराब होने की शिकायत न आए। सभी परियोजनाओं में नियमित विद्युत आपूर्ति करने की भी हिदायत दी। लहुरियादह परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत कनेक्शन करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को आगाह किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त होने में विलंब के कारण लंबित परियोजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पाइप बिछाने सहित अन्य कार्यों के बाबत अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैमर वन्य जीव प्रभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें