फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश, एडीओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए लालगंज ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें जिला पंचायतीराज अधिकारी विनोद श्रीवास्तव ने ओडीएफ प्लस, शौचालय निर्माण, विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान की समीक्षा की। कई योजनाओं की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने तीन सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीपीआरओ ने विकास कार्यों में को समय पर पूरा कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान विकास कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर ग्राम सचिव भारतेंदु राव और पूजा गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई जबकि संजीव पटेल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने एडीओ पंचायत को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में बीडीओ शैलेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अजय शंकर और सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें