फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। क्षेत्र के चेकसारी गांव में विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने पर शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के चेकसारी गांव के चंद्रेश और कल्लू के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे एक पक्ष ने विवादित जमीन पर कूड़ा फेंक दिया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ने लगा। कुछ देर में ही दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के चंद्रेश (35), उनकी पत्नी ममता (32), रामसनेही (48), अजय (30), नारंगी (60) घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के कल्लू (65), अंजना (18), कमलेश (18), शिवकुमार (45), संतोष कुमार (30), उषा (45), पुष्पा (40) घायल हुईं। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। शनिवार को दोनों पक्षों ने चील्ह थाना पर तहरीर दिया। थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि दो पक्ष में मारपीट हुई है। दोनों पक्षो की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें