फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक लाख घूस मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। स्थानीय थाने में तैनात एक दरोगा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया। कुछ दिन पहले जिगना थाने के ही दरोगा शकील अहमद को रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। इसके बावजूद थानाध्यक्ष की जवाबदेही नहीं तय हो रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि जिगना थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने गोगांव गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मनिक बहादुर सिंह से उनके बेटे प्रमोद कुमार सिंह को संगीन धाराओं में मुकदमे से बचाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। इस दौरान दरोगा ने विभाग के अधिकारियों के बारे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए घूस का हिस्सा उन तक पहुंचाने की बात कही थी। मानिक बहादुर ने बातचीत का वीडियो बनाया लिया था।
मंगलवार को मानिक ने वीडियो एसएसपी सोेमेन बर्मा को सौंपते हुए मामले की शिकायत की थी। इस पर एसएसपी ने उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि रुपये मांगने के मामले में उप निरीक्षक को निलंबित कर जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें