फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लेकर जा रहे ट्रक चालक को दरोगा ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लाकडाउन में फंसे चौदह श्रमिकों को लेकर झारखंड जा रहे ट्रक को मड़िहान में रोककर यात्री बैठाने के आरोप में चालक को पुलिस इंसपेक्टर ने पीट दिया। जिससे चालक के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी होने पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष ने चालक का उपचार कराकर एसआई को फटकार लगाई। चालक ने एसआई के खिलाफ तहरीर भी दी है। थानाध्यक्ष ने मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के किसनी थाना अंतर्गत गनेशपुर गांव निवासी भुजवीर सिंह ट्रक पर रेलवे का सामान लेकर सोनीपत हरियाणा से झारखंड के लिए जा रहा था। उन्नाव पहुंचा तो स्थानीय पुलिस ने मानवता दिखाते हुए झारखंड की ओर पैदल घर जा रहे मजदूरों को ट्रक पर बैठा दिया। मिर्जापुर तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन मड़िहान तिराहे पर पिकेट ड्यूटी में लगे दरोगा ने ट्रक को रोक लिया। चालक से पूछताछ करने के बाद यात्री बैठाने का आरोप लगाकर लाठी से दौड़ा दौड़ाकर पिटाई करने लगे। चालक गिड़गिड़ाता रहा, पर दरोगा को चालक पर दया नहीं आई। वह तब तक चालक की निर्दयतापूर्वक पिटाई करता रहा जब तक वह गश खाकर नहीं गिरा। घटना की जानकारी होने पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और दरोगा को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद घायल चालक का सीएचसी में उपचार कराया। चालक ने दरोगा पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों का अवगत करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहाकि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें