फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से भटक कर आया हिरन का बच्चा, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के कोलना गांव में मंगलवार की सुबह एक हिरन का बच्चा जंगल से भटककर गांव में आ गया। गांव में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे बचा कर वन विभाग के लोगों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल हिरन को उपचार के लिए चुनार के पशु चिकित्सालय ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोलना गांव में सुबह पानी की तलाश में एक हिरन का बच्चा बस्ती की ओर आ गया। बस्ती में हिरन के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। तब तक ग्रामीणों की निगाह हिरन के बच्चे पर पड़ गई। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। हमले में हिरन का बच्चा घायल हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान चंद्रेश कुमार सिंह को दी। प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दिया। सूचना पर चुनार रेंज के वन दरोगा राज कपूर सिंह मौके पर पहुंचे। वन दरोगा हिरन के बच्चे को उपचार के लिए चुनार के पशु अस्प्ताल ले गए। बताया कि उपचार के बाद उसे रेंज कार्यालय में रखा जाएगा। स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें