फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड सहित अन्य स्थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रपति के आगामी 14 मार्च 2021 के सम्भावित जिला भ्रमण के तहत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह शुक्रवार को अष्टभुजा पहुंचे। वहां उन्होंने हैलीपैड, निरीक्षण गृह, काली खोह मन्दिर, अमरावती रोड सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि बनाये जा रहे तीनो हैलीपैडों की मानक दूरी दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार हो। जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्भावित कार्यक्रम के दृष्टिगत अष्टभुजा हैलीपैड कालीखोह मार्ग, विंध्याचल मन्दिर, अष्टभुजा मन्दिर सहित अन्य मार्गो के आस-पास सफाई व्यवस्था सुनिश्ति कराने तथा लोक निर्माण विभाग के द्वारा सभी मार्गो की मरम्मत तत्काल कराए जाने को कहा। इसी प्रकार अष्टभुजा निरीक्षण गृह के साफ-सफाई एवं सजावट हेतु अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्राम सभा देवरी में मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर उतरने के लिये हैलीपैड तैयार करने के भी निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें