फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला आपत्तिजनक सामान

Wed, 21 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
जिला कारागार में जांच कर लौटते जिला जज, डीएम व एसपी ।
विज्ञापन
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला जेल में औचक छापा मारा। इस दौरान बैरकों में चिलम, रेजर व लाइटर समेत अन्य सामान मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। जेल प्रशासन को आगे इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा बंदियों के जमानत, भोजन, स्वास्थ्य तथा रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


जिला जज गोपाल कुलश्रेष्ठ व जिलाधिकारी कंचन वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी मंगलवार की सुबह एक बजे अचानक जिला जेल पर धमक पड़े। अंदर पहुंचते ही बैरकों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान एक बैरक में रेजर तथा एक बैरक में चिलम व लाइटर मिला। यह देखते ही जिलाधिकारी व एसपी भड़क गए। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोबारा ऐसी वस्तुएं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।

 जिला जज ने बंदियों के जमानत व पेशी में आने वाली परेशानी के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्या का निस्तारण कराने को कहा। एसपी ने बीमार बंदियों को बेहतर इलाज के लिए सीओ लाइन को गार्ड उपलब्ध कराने को कहा। आगामी चुनाव को देखते हुए जेल में बंद अपराधी कोई प्लानिंग न बना पाएं इसलिए जेल अधीक्षक ओपी कटियार को सुरक्षा बढ़ाने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम प्रसाद सिंह राणा, सीओ नगर बृजेश कुमार आदि आधिकारी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें