फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद और कीटनाशक की दुकानों में हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़/हलिया। एडीएम के निर्देश पर मड़िहान व लालगंज तहसील क्षेत्र में रविवार को एसडीएम ने खाद और कीटनाशक की दुकानों में जांच की। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, पास मशीन की जांच की और रेट बोर्ड आदि का अवलोकन किया। कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी ने कीटनाशक दवा की पांच दुकानों में जांच की। निजी खाद की दुकानों पर भारी अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया। उधर, एसडीएम गुलाब चंद्र के नेतृत्व में हलिया क्षेत्र में स्थित खाद की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने सिटी और पहाड़ी ब्लाॅक क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली, पैड़ापुर में खाद की दुकानों में जांच की। इस दौरान कई दुकानों में कमियां मिलीं। एसडीएम सदर ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। लालगंज एसडीएम गुलाब चंद्र के नेतृत्व में खाद की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान दो दुकानों में अनियमितता मिली। कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें