फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चारपाई पर सोते समय जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। बंजारी कला गांव में शुक्रवार की रात चारपाई पर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को किसी जहरीले जंतु के काट लिया। परिजन इलाज के लिए उसे हलिया पीएचसी ले गये। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बंजारी कला गांव निवासी रामसुंदर बहेलिया की 16 वर्षीय पुत्री अल्पना बहेलिया शुक्रवार की रात घर में चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर घर के लोग उसके पास पहुंचे। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन पहले उसको छतरिहा गांव में दवा पिलाने ले गए। दवा पिलाने से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अल्पना पवारी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। उसके पिता रामसुंदर बहेलिया खेती करते हैं। वह पांच बहनों और चार भाइयों में सबसे छोटी थी। हलिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजन जहरीले जंतु काटने की आशंका जताते हुए रात में अस्पताल लेकर आए थे। किशोरी मृत अवस्था में आई थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें