फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हेलिपैड का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 नवंबर को चंदईपुर में प्रस्तावित चुनावी सभा को देखते हुए आयुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी, डीआइजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को हेलिपैड, कार्यक्रम वाहनों की पार्किंग स्थल कर निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर लगे जिले व दूसरे जिलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व पुलिस के जवानों को मुख्यमंत्री की उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए ड्यूटी पाॅइंट पर सतर्कता व मुस्तैदी से जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी नगर नितेश सिंह व एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें