फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जाना परिषदीय विद्यालयों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने शनिवार को सिटी विकास खंड के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने चिंता जताई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। विद्यालयों में गंदगी पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

हुरुआ प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बन चुका था। पानी का अभाव था। उसके लिए निर्देशित किया गया। शौचालय में गंदगी थी। परिसर में कुत्ता घूम रहा था। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जतायी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय देवरी में वहां एमडीएम बच्चे कर रहे थे। आयरन की गोली रखी थी। दवा का वितरण नहीं करने पर नाराजगी जतायी गई। सफाई न होने पर नाराजगी जतायी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय अघवार में सहायक अध्यापिका अनुपस्थित रही। उसके लिए खंड शिक्षाधिकारी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय राजपुर द्वितीय व का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सिटी ब्लाक में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। वहां पर एसआरपी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव से प्रश्न पूछा गया जिसका वह सही जवाब नहीं दे सके। एडी बेसिक रमेश तिवारी से कहा कि वे स्वयं तथा अन्य अधिकारी भी अधिक से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण करें। डीएम को भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें