मड़िहान। स्कूल के लिए घर से निकली अपहृत छात्रा बरामद होने के बाद मेडिकल कराने से मना कर दिया। थाना क्षेत्र के घर से कालेज के लिए निकली छात्रा गुरुवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गयी थी। शुक्रवार को लखनऊ में होने की सूचना पर पुलिस के सहयोग से परिजन उसे ले आये। शनिवार को महिला पुलिस द्वारा पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्थानीय पुलिस के अनुसार किशोरी ने बताया कि दो नकाबपोश युवकों ने उसे नशा देकर अचेत कर दिया। उसके बाद वाराणसी में होश आया तो लखनऊ की बस में बैठी थी। लखनऊ में मिलने पर पूछताछ के बाद किशोरी ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।