फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में सोमवार को सड़क पार कर रहा पांच वर्षीय मासूम बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी साधन से उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गएये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव निवासी चंद्र बहादुर कोल का पांच वर्षीय पुत्र साहिल अपने घर के सामने लालगंज कलवारी रोड पार कर रहा था। उसी बीच अचानक लालगंज की ओर से दीपनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार मासूम को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साहिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अपने निजी साधन से उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। साहिल चंद्र बहादुर का इकलौता पुत्र था और दो बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र की मौत से मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत होने की जानकारी हुई है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें