जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाने के सामने रविवार को दोपहर में दो बाइकों की हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जिगना थाने पुलिस ने घायलों को निजी साधन से पीएचसी सर्रोई विजयपुर भेजवाया। वहां से घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान हादसे में घायल रामबली की मौत हो गई।
प्रयागराज जिले के कोराव थाना क्षेत्र के सिरोखर निवासी असलम (40) तथा इबरार (25) बाइक से जिगना चौराहे से घर की ओर जा रहे थे। प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के फचकरा गांव निवासी रामबली (50) अपने पुत्र बृजेश (25) के साथ जा रहे थे। रास्ते में जिगना थाने के सामने दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने निजी साधन से घायलों को पीएचसी सर्रोई विजयपुर भेजवाया। वहां से डाॅ. शिवम ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान हादसे में घायल रामबली की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन बाक घायलों को निजी साधन से लेकर चले गए।