संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में चार दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मृत मजदूर आशा।
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में चार दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हुई महिला मजदूर की बुधवार देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के पियूरी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान नंदू मौर्य ने बताया कि रविवार को धान की मड़ाई के लिए ककरद गांव से महिला मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर ले जाया जा रहा था। कुछ दूर जाने पर ट्रॉली में बैठी आशा (32) पत्नी श्यामकुमार, निवासी ककरद, नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर परिजन उन्हें निजी वाहन से मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां दो दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। मृतका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
घटना के बाद किसान और परिजनों के बीच लिखित सुलह-समझौता हो गया। संतनगर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।