घायल रानी को ठेले पर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन। स्रोत- सोशल मीडिया
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के सबरी मोहल्ले में दो दिन पहले मारपीट के दौरान चाकू मारने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन घायल को ठेले पर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिजनों ने ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
सबरी निवासी रानी ने बताया कि चार मार्च को होली पर विपक्षी ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बचाव के लिए आए विनोद और विशाल को भी लाठी-डंडे से मारा। चाकू से भी हमला किया गया। इससे वह घायल हो गई। अस्पताल में उपचार कराकर थाने में तहरीर दी गई। मांग की कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी बाबु, शुभम व अंगद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।