फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीढ़ियों से गिरने से हुई एसएसबीकर्मी की मौत

विज्ञापन
मृतक एसएसबी जवान लखंदर का फाइल फोटो। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर ऊसरहवा गांव में बृहस्पतिवार की रात सीढ़ियों से गिरकर एसएसबी का जवान घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पसैया डगमगपुर ऊसरहवा गांव निवासी लखन्दर (40) बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे घर की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आवाज सुनकर उनके पिता, माता और भाई पहुंचे। परिजन तत्काल उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री गए। वहां प्रभारी चिकित्सक डाॅ. आनंद सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई घनश्याम ने बताया कि लखन्दर की नियुक्ति वर्ष 2009 में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) में हुई थी। कुछ वर्षों तक उन्होंने सेवा की। सात वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। वर्ष 2023 से वह घर पर ही रहने लगे थे। कई बार एसएसबी मुख्यालय से ज्वानिंग के लिए फोन आया पर लखंदर नहीं गए। मौत की जानकारी दी गई है। लखन्दर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके तीसरे नंबर के भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उनको दो पुत्र आदित्य और प्रिंस हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राम नगीना यादव ने बताया कि सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें