फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आप कार्यकर्ताओं ने जलशक्ति मंत्री के गांव में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ओड़ी गांव में धरना प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकता।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जमालपुर। विद्यालय मर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गांव ओडी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने विद्यालय को मर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि यह अध्यापक और शिक्षकों के हित में नहीं है।
जिला अध्यक्ष प्रो. बी सिंह ने कहा कि जलशक्ति मंत्री के जिले में नहरों की दशा खराब है। सफाई के नाम पर विभाग में बैठे अधिकारी केवल कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई के अभाव में कई नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सफाई सिर्फ कागजों पर चल रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में गरीबों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतोष द्विवेदी, जितेंद्र भारती, मीरा देवी, मनोज सोनकर, संतोष पांडेय, सत्यम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें