फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई : माता की चुनरी और फल-फूल के दाम बढ़े

विज्ञापन
वासलीगंज आर्यकन्या रोड पर माता की चुनरी व पूजन सामग्रियों से सजी दुकानें।-संवाद।
विज्ञापन
-80 रुपये में बिक रहा है पानी वाला नारियल, पूजन सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं की जेब पर असर
विज्ञापन


मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के दौरान इस बार पूजन सामग्री की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई है। इसका असर भक्तों की जेब पर पड़ रहा है।महंगाई के बावजूद श्रद्धालु इष्ट देव और देवी की पूजा में कमी नहीं रख रहे हैं। भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाले केले, कच्चे नारियल के साथ ही मांग बढ़ने से माला-फूल भी पांच से दस रुपये तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन

नगर में सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, घंटाघर, आर्यकन्या रोड, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल आदि बाजारों में भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने के लिए केला 60 रुपये, संतरा 100-120, आम 200-250, अंगूर 120 से 180 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। सेब 200 से 300 रुपये तक पहुंच गया है। अनार 180 से 220 रुपये किलो बिक रहा है। कच्चा नारियल 80 रुपये तक पहुंच गया है। माता की चुनरी 25 रुपये से 500 रुपये तक, सुहागी 30-50 रुपये, धूप 10-120 रुपये, अगरबत्ती 50-100 रुपये, ज्योति में पड़ने वाला घी 600 से 700 रुपये, फलाहार में खाए जाने वाला साबुदाना 60 से 70 रुपये किलो, कुट्टू का आटा 120-140, आलू 12 से 15 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा है। नींबू भी महंगा हो गया है। बड़े साईज का नींबू 10 रुपये एक पीस मिल रहा है। खीरा 40 से 50 रुपये किलो मिल रहा है। गाजर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं में मनोज कुमार गुप्ता, अंकिता व मंजू देवी ने बताया कि दोनाें नवरात्र में फल-फूल और पूजन सामग्रियों की मांग बढ़ने के कारण हर साल कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार अधिक मांग के चलते दाम काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें