फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के नियंत्रण से बाहर हो रही महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पेट्रोल- डीजल व अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ ही अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं और खाद्य पदार्थों के दामों में नित हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार से दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने सीखड़ विकास खंड के मंगरहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आने जाने वाले लोगों को हैंडबिल देकर उनको अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगाए गए बैनर पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि हर विकास खंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा ज्योति, दीनानाथ सिंह, रामराज, रामविष्णु शर्मा, रामनिवास पुरी, विष्णु गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें