फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ा दूध का उत्पादन

Wed, 01 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
शासन के प्रयास से जिले में दूध का उत्पादन बढ़ा है। दूध का उत्पादन बढ़ने से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। भी मिला है। यही प्रयास रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जिला दूध उत्पादन में काफी आगे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने दूध उद्योग को बढ़वा देने के लिए आधा दर्जन से अधिक योजनाएं चलाई हैं। इनमें कामधेनु, मिनी कामधेनु, म्राइको, म्राइक्रो कामधेनु, कुक्कुट, कार्मशियल ब्वायलर समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। योजना के तहत लोगों को एक करोड़ 20 लाख रुपया जमा करने पर कामधेनु योजना के तहत अच्छी नस्ल की सौ गाय व भैंस मिला कर दी जाती है। जिसमें उसको 35 प्रतिशत की छूट है। लगभग 80 लाख रुपये में यह पशु मिल जाते हैं, जो पांच से लेकर 15 लीटर तक दूध देने में सक्षम होते हैं।

इसी प्रकार मिनी कामधेनु योजना के तहत  30 लाख रुपये में 50 गाय व भैंस मिला कर दिये जाते हैं। वहीं माइक्रो समेत अन्य योजनाओं के तहत भी लोगाें ंको पशुपालन कर दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। पिछले एक वर्ष पहले जिले में करीब सात हजार लीटर दूध का उत्पादन होता था लेकिन कामधेनु योजना चलाए जाने के बाद नौ हजार 30 लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है। जिले में विभिन्न प्रजातियों के पशुओं के छह लाख पशु पालक हैं, जो गाय, भैंस, भेड़, बकरी समेत अन्य पशुओं का पालन कर दूध उत्पादन कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं।
विज्ञापन



दूधवालाें को संरक्षण देने के लिए कोई सरकारी संस्था नहीं बनाई गई है। दूध उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए पराग नामक संस्था बनाई गई है, जो लोगों से दूध इकट्ठा कर उसे दूसरे जिले में ब्रिकी कराने का काम करती है। जिले में दूध का बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका कारण है कि अबतक पांच लोगों को कामधेनु योजना के तहत 100 गाय व भैंस दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें