फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते नक्सल क्षेत्र में तेज होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के सुखड़ा स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर बुधवार को मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र जनपद के पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर पंचायत चुनाव के मद्देनजर नक्सल क्षेत्र में गतिविधियों को तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कार्य करने के दौरान आ रही समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ शिक्षा, विकास, आपूर्ति सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एएसपी ने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं को आपस में साझा करने की बात कही और आपस में समन्वय स्थापित करने व सूचनाओं को आपस में आदान-प्रदान करने की बात कही। यह बैठक प्रत्येक महीने हर जनपदों में आयोजित की जाती है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान एसडीएम लालगंज अमित शुक्ला, सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अहरौरा अजीत श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह सहित तीनों जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें