शहरनामा की खबर---व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।-संवाद।
- फोटो : kishatwar news
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित बीएलजे मैदान पर बुधवार को चल रहे कैनवस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में दो और लीग मुकाबले खेले गए। इसमें एवेंजर्स व युवा फाइटर की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत का अगले संस्करण में प्रवेश किया।
दीपू गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दो लीग मैच खेले गए। पहला मुकाबला मेडिकल काॅलेज और एवेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें मेडिकल कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पूरे 100 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एवेंजर्स की टीम के बल्लेबाज महेश बिंद महज 20 बाल पर 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मात्र छह ओवर में ही 100 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं दूसरा मुकाबला युवा फाइटर विंध्याचल और सोनी स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। युवा फाइटर ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में सोनी स्पोर्टिंग केवल 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नित्यानंद को मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया। इस दौरान पंकज यादव, सभासद कमलेश मौर्य, नकुल यादव, विकास सोनकर, अमित गुप्ता व रजनीश पांडेय आदि रहे।
कछवां ने मिर्जापुर को हराकर 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा-कछवां। गांधी स्टेडियम मैदान पर बुधवार को उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के तहत मां वैष्णवी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय एमवीएफ व्हीलचेयर क्रिकेट चैलेंज ट्राॅफी का आयोजन किया गया। सीरीज के पहले दिन दो मैच एमवीएफ कछवां बनाम मिर्जापुर के मध्य दस-दस ओवरों का मैच खेला गया।सीरीज के पहले मैच में मिर्जापुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 73 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी कछवां की टीम ने आठ ओवर में ही चार विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं दूसरे मैच का टाॅस कछवां ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने छह विकेट गंवाकर 75 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कछवां की टीम ने महज सात ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया। प्रबंधक व सचिव रामबली बिंद ने बताया कि सीरीज के तीन मैचों में कछवां ने दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया है, बृहस्पतिवार को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर अंपायर राज बिंद, अध्यक्ष सुनील कुमार, रिंकू गौतम, मुन्नू प्रसाद, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, इंद्र कुमार चौबे, राजकुमार, मुकेश योगी, मनोज कौशिक आदि सदस्य मौजूद रहे।