फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में अधेड़ की मौत

Mon, 04 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में खड़ंजे पर पानी बहाने को लेकर शनिवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि दोनाें पक्षाें से 15 लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगाें ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर डीएम और एसपी देर रात घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए आरोपियाें पर कार्रवाई का निर्देश दिया।  मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगाें के विरुद्ध हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जलालपुर माफी गांव निवासी पप्पू यादव पुत्र रामजी शनिवार की शाम अपने घर के सामने दूध का बाल्टा धो रहा था इससे खंड़जे पर पानी गिर गया। देर शाम गांव निवासी सलाऊददीन की बेटी रास्ते से गुजर रही कि उसी पानी में फिसल कर गिर पड़ी। जब वह रोते हुए घर पहुंची तो परिवार के लोग पप्पू के घर पहुंचे और खंड़जे पर पानी गिराने का विरोध जताया।

इसी बात को लेकर दोनाें पक्षों के बीच विवाद होने लगा और देखते ही देखते उनके बीच लाठी डंडा एवं धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें अली हुसैन 55 पुत्र रमजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलाउद्दीन 35, अब्दुल सत्तार 80,  निजामुददीन 28, सरफुददीन 32, गुलशन अंसारी 60,  शकीला, रहीमुन, सदरुन्निशा और कमरुददीन तथा दूसरे पक्ष से रामराज, रामजी, देवराज, भोला, जीरा, अनुराधा घायल हो गए। दो पक्षाें के बीच हुए खूनी संघर्ष की जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


खबर लगते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र मयफोर्स देर रात घटना स्थल पर पहुंचे। पूछताछ करते हुए कोतवाल पीसी यादव को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मृतक के पुत्र कमरुद्दीन की तहरीर पर चुनार पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि दो पक्षाें के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद जलालपुर माफी गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसको देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति शांतिपूर्ण मगर तनाव में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें