फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में समर्थको ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव का परिणाम आते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सिटी ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुख मनोरमा देवी के लोहंदीकला स्थित आवास पर पहुंचकर समर्थकों ने एक दूसरे को बधाई दी। निवर्तमान प्रमुख पुष्पकुमार को फूल और मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

जमालपुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मंजू सिंह के ब्लाक प्रमुख बनने पर हर्ष जताया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान मंडल महामंत्री जोशी पटेल, धीरज सिंह, मनीष मौर्या, अमित पांडेय, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। मंजू सिंह के ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बधाई दी। जिला महासचिव हरिशरन मिश्रा, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, गुड्डू सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, भरत विश्वकर्मा, शत्रुघ्न सिंह आदि ने भी बधाई दी है। जिगना, विकास खंड छानबे की प्रमुख पद पर सुमन सिंह के निर्वाचित होने पर ग्रामीणों में हर्ष है। त्रिभुवन मौर्य, दिनेश सिंह, कुलदीप सिंह, आनंद कुमार सिंह, गोपालजी पांडेय, केशराज यादव, गुनई सिंह, भोथल मिश्र, कृष्ण कुमार दीक्षित, मनोज उपाध्याय, सबिता आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें