फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश से मौसम खुशगवार

Sun, 14 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के दस्तक देने से शनिवार को मौसम खुशगवार हो गया। शनिवार की सुबह बारिश होने से जहां पारा लुढ़कने से लोगों को राहत मिली तो वहीं किसान खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। आंध्ाी से पेड़ गिरे और टिनशेड उड़ गए।

शनिवार की भोर में हुई मानसून की पहली बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया।

पिछले दिनों जहां आसमान से आग बरस रही थी, वहीं शनिवार को भगवान भास्कर ने भी दर्शन नहीं दिए।

झमाझम बारिश से नगर के कई मार्गों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन में दिक्कतें हुईं। मौसम का मिजाज देख किसान मान रहे हैं कि मानसून ने दस्तक दे दी है।

मड़िहान ः तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सांयकाल आई चक्रवाती आंधी से आधा दर्जन गांवों में सीमेंट के लगे विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। टिनशेड व छप्पर उड़ गए।

क्षेत्र के शेरुआं, गढ़वां, शीतलगढ़, सोनौहां, कुसुम्हा, गजरिया गांव प्रभावित हुए। घरों पर भी पेड़ गिर गए। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


बताया कि नुकसान का आंकलन कर सहायता प्रदान की जाएगी।

चील्ह ः तेज आंधी से विकास खंड कोन के धन्नूपुर में स्थित पोल्ट्री फार्म के टीन शेड गिरने से नुकसान हुआ है।

शुक्रवार की शाम आंधी के चलते पोल्ट्री फार्म का टीन शेड हवा में उड़ गया, वहीं कुछ टीन पोल्ट्री फार्म के अंदर गिर गए, जिससे कई मुुर्गे व चूजे मर गए। घटना स्थल पर पहुंचे पोल्ट्री फार्म संचालक ने टीन को हटवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें