हलिया। विकास खंड क्षेत्र के मवई कला गांव स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज परिसर में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 34 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने की महत्वपूर्ण पहल है। सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी के खर्च की चिंता से राहत मिल रही है। इस आयोजन में 34 जोड़ों में 24 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग व एक सामान्य जाति के लाभार्थी शामिल रहे। इस दौरान सुधीर सिंह, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, मिथिलेश सिंह एसडीएम अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल, बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पटेल व अपना दल महासचिव शशि कांत सिंह पटेल उपस्थित रहे।