फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दोपहर बाद बादलों ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
दोपहर बाद माैसम सुहाना हो गया। परिवार के साथ गुजर रहा बाइक सवार। संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। रविवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाने से गर्मी का प्रकोप कम हो गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार की सुबह तेज धूप से प्रमुख सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से गर्मी से राहत मिली। और सड़कों पर चहल-कदमी बढ़ गई। सहालग के चलते शहर के वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, तेलियागंज और त्रिमुहानी समेत अन्य बाजारों में भी रौनक बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें