पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 400 लीटर से अधिक अवैश शराब बरामद किया।
वहीं 28 लोगों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में लहन बरामद किया। साथ ही 15 से अधिक भटिठया तोड़ी गई और 30 पर पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
एसपी दिनेश चंद्र ने अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि जिसके इलाके में अवैध शराब की बिक्री होते पाई गई उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
उनके निर्देश पर सीओ नगर प्रवीण यादव के नेतृत्व में बुधवार को कटरा कोतवाल शफीक अहमद, विंध्याचल इंस्पेक्टर सुरेंद्र तिवारी व क्राइम ब्रांच के प्रभारी अविनाश सिंह ने विंध्याचल थाना क्षेत्र में महुगड़ा गांव में औचक छापेमारी की।
जिसमें 30 लीटर बरामद किया गया। दो भट्ठी तोड़ी गई तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही ढाई कुंतल लहन बरामद किया।
इसी तरह अदलहाट थानाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में एक ईट भट्ठे पर औचक छापेमारी की गई। जिसमें 30 लीटर अवैध शराब तथा तीन लेागाें को गिरफ्तार किया।
मड़िहान थानाध्यक्ष पकंज यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के कई स्थानाें पर छापेमारी कर 40 लीटर अवैध शराब व दो कुंतल लहन बरामद किया गया।
चुनार कोतवाल पीसी यादव के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान 85 लीटर अवैध शराब पकड़कते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार चील्ह इंस्पेक्टर एनएन सिंह के नेतृत्व में गड़गेड़ी में छापेमारी की गई। वहां से आठ लीटर शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
वहीं जिगना, हलिया व लालगंज पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद कर नष्ट किया गया।