जिले के विंध्याचल, जिगना, कछवां, जमालपुर व लालगंज थाना क्षेत्र में ठंड से अज्ञात पांच लोगाें की मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची लालगंज की पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिगना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चितौली गांव निवासी लालमणि दलित 50 वर्ष मंगलवार की शाम अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान उन्हें ठंड लग गई।
\
घर आने के बाद रात उसकी मौत हो गई। विंध्याचल संवाददाता के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के डेरवा गांव निवासी शिवराम पाल 55 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने पशुआें को जंगल में चराने ले गया था।
शाम होेने पर जंगल में एक लगे एक मड़हे में सो गया। सुबह ग्रामीण मड़हे में पहुंचे तो देखा कि पशुपालक मृत अवस्था में पड़ा है। जानकारी होने उसके परिवार को सूचना दी गई।
लालगंज संवाददाता के अनुसार, लहंगपुर के मेवड़ी गांव निवासी रामआसरे 58 वर्ष मंगलवार की शाम शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे ठंड लग गई और घर आते आते उसकी मौत हो गई।
जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां संवाददाता के अनुसार, कछवां रोड के पास बुधवार की सुबह 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति अचेतावस्था में मिला।
ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात को सीएचसी कछवां ले गए। वहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शेरवां संवाददाता के अनुसार, जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी संतु बियार 70 वर्ष को मंगलवार की रात में ठंड लग गई और बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।