फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेसन में चना के साथ मिला मटर खोवा-पनीर में फैट की मात्रा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में मिलावट मिलने पर 18 कारोबारियों पर 6.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरसी जारी करके वसूली की जाएगी। बेसन में चने के साथ मटर मिलाया गया था।
विज्ञापन

खोवा और पनीर में कम फैट पाया गया है। नवंबर महीने में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने 18 नमूने जांच के लिए भेजे थे। जो जांच में मानक के अनुसार नहीं पाए गए हैं। इन खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम वित्त और राजस्व के न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
18 कारोबारियोंं पर जुर्माना लगाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि जो लोग जुर्माना अदा नहीं करेंगे।
उनके खिलाफ आरसी जारी करके जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिन खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई। उसमें बेसन, दूध, पनीर, खोवा, मूंगफली का दाना, पेड़ा, गुलाब जामुन, तिल का तेल, चाय की पत्ती, नमकीन, धनिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें