फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 दिन में अदरक 80 और लहसुन की कीमत 100 रुपये प्रति किलो बढ़ी

विज्ञापन
घंटाघर ​स्थित मंडी में सजी स​​ब्जी की दुकान।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मानसून में देरी और बारिश नहीं होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। 15 दिन में अदरक 80 और लहसुन की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है। महंगी सब्जी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

टमाटर, धनिया, प्याज, आलू, भिंडी, करैला समेत सभी सब्जियां महंगी हुई हैं। टमाटर के दाम दोगुना हो गए हैं। अदरक और लहसुन की कीमतें 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
घंटाघर के सब्जी मंडी में 15 दिन पहले अदरक 160 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। जो अब बढ़कर 240 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जी विक्रेता सूरज कुमार ने बताया कि प्याज 20 रुपये किलो से बढ़कर 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राजकुमार का कहना है कि सहालग में अधिक मांग और मंडियों में कम आवक भी महंगाई का कारण है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि भिंडी, लौकी, बैंगन और हरी मिर्च के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें