फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढाई लाख की लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

मड़िहान पुलिस पर बढ़ा दबाव, सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बेला मंदिर के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने कैश कलेक्शन कर घर लौट रहे व्यापारी के कर्मचारी सुनील कुमार और राजकुमार के साथ ढाई लाख की लूट मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आस-पास के सीसी टीवी कैमरे की तलाश कर रही है। इसमें व्यापारी के वाहन के पीछे एक बाइक सवार आता दिख रहा है। इनकी छानबीन की जा रही है।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बाजीराव कटरा निवासी सचिन कटारे की मिलन थ्रेट टेलरिंग की थोक सप्लाई की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर मारुति कंपनी की कैरी गाड़ी से चालक सुनील कुमार निवासी लोहंदी, छोटा मिर्जापुर निवासी राजकुमार सोनभद्र के घोरावल बाजार माल लेकर गए थे। रास्ते में मड़िहान, कलवारी और धुरकर की दुकानों पर भी सामान की आपूर्ति की। घोरावल से बिक्री का ढाई लाख रुपये लेकर देर शाम बजे वापस लौट रहे थे। रात सवा आठ बजे जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर मुंह बांधे दो युवक आए। टायर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने पर वाहन रुकते ही बदमाशों ने बंदूक की नोक पर गाड़ी में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। रात भर पुलिस जंगल खंगालती रही। गाड़ी सोनभद्र के घोरावल गई थी। पुलिस दो जनपदों के सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस वाहन लूट की प्राथमिकी दर्ज होते ही भावां, पचोखरा, मड़िहान, कोटवा, बलेहरा के सोमभद्र के घोरावल तक के बाजारों में लगे कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहो से दो हजार से 18 हजार किया था कलेक्शन
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गाड़ी से सामान लेकर गए कर्मचारियों ने मिर्जापुर के अलावा साेनभद्र के घोरावल तक सामान देकर दो हजार से लेकर 18 हजार तक रुपये वसूले थे। सभी जगह सीसी कैमरे की जांच की जा रही है।


वर्जन
प्राथमिकी दर्ज कर टीमों को लगाया गया है। सीसी कैमरे से छानबीन की जा रही है। बदमाशों की पहचान कराया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें