फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी और बच्चों के साथ दुबई भागने वाला था इमरान

विज्ञापन
दिल्ली के पटियाला कोर्ट में आरोपी इमरान खान। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। इमरान खान ही जिम में लड़कियों से दोस्ती कराने, उनका अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर वसूली करने और धर्मांतरण कराने का मुख्य सरगना है। इमरान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुबई भागने वाला था।डीआईजी सोमेन बर्मा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात की और धर्मांतरण के खेल की जानकारी दी। बताया कि मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। छानबीन में पता चला कि इमरान ने ही केजीएन जिम की चेन शुरू की थी। इसके बाद जिम के संचालन की जिम्मेदारी अपने भाई जहीर व जीजा सादाब को दे दी। खुद प्राॅपर्टी का काम करने लगा। मामले में मुख्य सरगना इमरान खान और उसके भाई अशफाक उर्फ लकी अली खान की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं थीं। खुफिया विभाग से सूचना मिली कि इमरान खान व लकी अली खान भारत छोड़कर जाने वाले हैं। इसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया। इमरान पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। 23 जनवरी को ही इमरान अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरपार्ट से दुबई भागने वाला था। वहां इमीग्रेशन विभाग ने पकड़ लिया। उसके साथ उसके पत्नी और बच्चे भी थे। उसे दिल्ली पुलिस को हैंडओवर कर दिया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर की देहात कोतवाली पुलिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई। शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचकर इमरान को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। वहां पर ट्रांजिट रिमांड बनवाकर सड़क मार्ग से उसे मिर्जापुर लेकर आया जा रहा है। मिर्जापुर आने पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो जानकारी मिलेगी। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीआईजी की प्रेस वार्ता से पहले इमरान की पत्नी का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह बता रही है कि दिल्ली पुलिस ने पति को मिर्जापुर पुलिस को सौंपा है। मिर्जापुर पुलिस कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन


कानपुर में पंजीकृत थी प्राइड एंड प्रापर्टी कंपनी, मिर्जापुर में होता था संचालन-मिर्जापुर। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि इमरान पर गलत जमीन बेचने के भी कई मुकदमे मिर्जापुर और दूसरे जिले में दर्ज हैं। इसकी जांच के लिए भी एक कमेटी बनाई जाएगी। प्रापर्टी का काम करने के लिए उसने कानपुर में प्राइड एंड प्राॅपर्टी नाम से कंपनी पंजीकृत कराई। इसका संचालन मिर्जापुर के मंडी समिति चौकी के पास स्थित एक मकान से करता था। केजीएन जिम की फंडिंग भी इमरान ही करता था। इमरान की कंपनी के नाम से संबंधित एक करोड़ का चेक वायरल होने के बारे में डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि इमरान खान के आने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत कर पुलिस कस्टडी ली जाएगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इमरान के सभी प्रापर्टी की जांच की जाएगी। इसकी अन्य कोई कंपनी होगी तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


कई बार विदेश गया है इमरान खान-मिर्जापुर। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि इमरान खान कई बार विदेश गया है। अवैध कमाई के पैसे से विदेश जाता था। छानबीन में दुबई व मलेशिया जाने के बारे में जानकारी मिली है। इमरान खान के गैंग में जो गाड़ियां थी। उस पर 3334 नंंबर रहता था। कुछ गाड़ियों पर विधायक का पास भी लगा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस पर कुछ नहीं बताया। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि चार बड़ी और चार छोटी गाड़ियाें को सीज किया गया है। इन गाड़ियों का प्रयोग लड़कियों को रिझाने और उनको घुमाने के लिए करते थे। जिम के रजिस्टर व एकाउंट, चेक आदि को जब्त कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल-मिर्जापुर। धर्मांतरण के आरोपी इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। इसमें एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के साथ फोटो है। लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भाजपा नेताओं का आरोपियों से क्या लिंक है। पत्रकार वार्ता में भी डीआईजी सोमेन बर्मा से भी राजनैतिक संबंध को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। कहा कि रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में जो दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।


मिर्जापुर में 47 जिम पंजीकृत-मिर्जापुर। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि जांच में आया है कि जिले में 47 जिम का संचालन हो रहा है। सभी जिमों की जांच की जाएगी। जांच होगी कि जिम में कौन और कैसे ट्रेनर हैं। ट्रेनिंग देने वाले लोग कौन हैं। महिलाओं के लिए क्या व्यवस्था है। जिला प्रशासन की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें