फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों पर कर लगाना जजिया कर जैसा : जगदगुरु परमहंस आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। अयोध्या से आए तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मुगलों की तरह ही कांग्रेस को भी खत्म करने की जरूरत है। केवल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना मुगलों के जजिया कर जैसा है।
विज्ञापन

वे शनिवार को नरायनपुर ब्लाॅक प्रमुख चन्द्र प्रकाश सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुगलों की तरह ही कांग्रेस को समाप्त करने की जरूरत है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और वहां हिंदू मंदिरों पर जिस तरह से टैक्स लगाया गया है, यह संविधान और राष्ट्र विरोधी है। साथ ही तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है। केवल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना मुगलों के जजिया कर जैसा है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना आक्रांता मुगलों से की और कहा कि अब समय आ गया है कि मुगलों की ही तरह कांग्रेस को भी खत्म किया जाय। जितना जल्दी भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उतना ही देश और देशवासियों के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राम विरोधी ही नहीं, राष्ट्र विरोधी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां हिंदुओं का उत्पीड़न, शोषण और प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को एक तरफा कार्रवाई करना उचित नहीं होता है। अगर उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाया तो मस्जिद और चर्च पर भी लगाना चाहिए। केवल मंदिरों पर टैक्स लगाकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आक्रांता मुगलों जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें