फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आयातक अभी से माल को करा रहे होल्ड

विज्ञापन
आईआईए की तरफ से प्रका​शित एक पत्रिका का विमोचन करते नगर विधायक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंत शिवाला स्थित एक होटल में शनिवार की शाम इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व मिर्जापुर दरी कारपेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में आईआईए के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलााई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आयातक अभी से कालीन को होल्ड करा रहे हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण अग्रहरि, सचिव अभिषेक अग्रवाल ने शपथ ली। मुख्य अतिथि विधायक रत्नाकर मिश्र ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बुधिया सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार लघु एवं मध्यम उद्योग के मजबूत के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि यदि किसी उद्यमी को किसी विभाग से कोई परेशानी हो तो तत्काल उन्हें बताएं। हर कठिनाइयों को दूर किया जाएगा।
दायित्व ग्रहण के बाद हुई बैठक में मिर्जापुर दरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अमेरिका द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की। अध्यक्ष ने कहा कि दरी कार्पेट पर अमेरिका द्वारा लगाए टैरिफ से काफी नुकसान उठाना पड़ेगा क्योेंकि अभी से विदेशी ग्राहक माल को होल्ड पर डाल रहे हैं। इससे इंडस्ट्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं स्थानीय श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

निर्यातकों का कहना है कि जब तक टैरिफ पर कोई स्पष्ट बातचीत नहीं हो जाती तब तक कालीन तैयार कराकर माल डंप नहीं करा सकते हैं। इससे पूंजी फंसने का डर निर्यातकों को सता रहा है। उधर, श्रमिक भी काम नहीं मिलने से घर बैठे हैं।
मंडलीय अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि आईआईए प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है।
मंडलीय अध्यक्ष ने पीतल बर्तन उद्योग में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। लखनऊ में एसोसिएशन की ओर से आठ अगस्त को आयेाजित एजीएम सदस्याें की बैठक में अधिक से अधिक उद्यमियों को पहुंचने की अपील की।
संचालन करते हुए मंडल सचिव मनोज खंडेलवाल ने मिर्जापुर नगर के आस-पास एक नया इंडस्ट्रियल इस्टेट बनाने की मांग रखी। बैठक में रवींद्र पाल सिंह, रामेश्वर अग्रवाल, इब्राहिम अंसारी, राजेश जैन, नरोत्तम दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें