फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : डॉ. प्रीति

विज्ञापन
कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आर्य कन्या पी जी कालेज में मौजूद छात्रा, स्रोत विद्यालय - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
मिर्जापुर। आर्य कन्या पीजी कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह के तहत भारतीय समाज में महिलाओं का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति जायसवाल, डॉ. संगीता व डॉ. किरण यादव ने भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान और महत्व को रेखांकित किया। कहा कि बिना महिलाओं और उनके महत्व के राष्ट्र निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती।
उनको समान अवसर दिया जाना विकास को गतिशील बनाता है। संगोष्ठी में महाविद्यालय की छात्राओं अंशु मौर्य, प्राची, कनीज फातिमा, सोनाक्षी, श्वेता पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रितु सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक के रूप में डॉ. पुष्पा मद्देशिया तथा डॉ. स्वांगी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में जिला एकता समिति के सदस्य कृष्ण गोपाल वर्मा व साहित्यकार इरफान कुरैशी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कौमी एकता के महत्व के साथ-साथ भारतीय संविधान से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य से छात्राओं को परिचित कराया गया। अंत में डॉ. शशि रॉय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें