फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में पकड़ा गया अवैध वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज से आई आरपीएफ की टीम ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से दो वेंडरों को पकड़ा। इसमें रेलवे स्टेशन से पकड़े गए वेंडर ने अपने कागजात लाकर दिखाया। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। टीम के निरीक्षण से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। अवैध वेंडर भाग गए।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि प्रयागराज से एक उप निरीक्षक समेत पांच लोगों की टीम अवैध वेंडरों खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रयागराज से ही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से चली थी। ट्रेन में एक अवैध वेंडर को पकड़ा। इसके बाद रेलवे स्टेशन से एक वेंडर को पकड़ा। रेलवे स्टेशन से पकड़े गए वेंडर ने अपने कागजात को घर से मंगाकर दिखाया। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। एक अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें